nagar nigam dewas, एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान
देवास। एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान में नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन बिना मास्क पहने निकलने वाले राहगीरों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है तथा उन्हें समझाइश देकर मास्क वितरण कर नियम का पालन करने का कहा जा रहा है।
अभियान के तहत निरंतर बिना मास्क पहने निकलने वाले राहगीरों को मास्क का वितरण भी किया जा रहा है। शासन निर्देश के पालन में मास्क बैंक का शुभारंभ किया जाकर प्रतिदिन मास्क का वितरण किया जा रहा है।
ए.एच.ओ भूषण पंवार, जोनल अधिकारी आर.एस. केलकर, ओमप्रकाश पथरोड , अनिल खरे, हरेन्द्रसिंह ठाकुर द्वारा विदाउट मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सार्वजनिक स्थान पर थूकने वालों के खिलाफ 12150 रूपये की चालानी कार्रवाई की गई। आसारा सामाजिक संस्था एवं कल्याण समिति द्वारा 300 मास्क मास्क बैंक में दान किए गए जिनका वितरण नगर निगम के सहयोग से किया गया।
COMMENTS