देवास। देवास पुलिस ने होली पर डीजे बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। पुलिस द्वारा इस आशय की जानकारी आज मीडिया को दी गई जिसमें बताया गया कि डीजे संचालक और डीजे किराए से लेने वालों को सूचित किया जाता है, कि होली के अवसर पर डीजे पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी व्यक्ति यदि डीजे का उपयोग करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि देवास में धारा 144 लागू है और इसी के तहत डीजे प्रतिबंधित किया गया है। पिछले कुछ अवसरों पर देखने में आया है कि डीजे बजाने के कारण जिले में कुछ स्थानों पर अपनी स्थिति बनी थी जिस पर डीजे को प्रतिबंधित किया गया है।
देवास में मुख्यतः होली के दिन सूखे रंगों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन रंग पंचमी पर ऐतिहासिक गेर निकाली जाती है जिसमें डीजे का उपयोग होता था। इस बार गेर में ढोल ताशों का ही उपयोग हो पाएगा।
COMMENTS