देवास। देवास का बायपास जिसे अब तक मौत का रोड कहा जाता रहा है। कहने को तो अब यह रोड चार लेन का हो गया है लेकिन लोगों के जीवन के लिए अभी भी खतरा बना हुआ है।
दरअसल इस बायपास पर तीन ऐसे स्थान हैं जहाँ ओवर ब्रिज बनाया जाना जरूरी था लेकिन नहीं बनाया गया। राजोदा रोड, पाल नगर चौराहा और रसूलपुर तिराहा पर ओवर ब्रिज नहीं बनाया गया। ये बायपास तीन दिशाओं के हैवी ट्रैफिक को झेलता है और लोग तेज़ रफ़्तार से यहाँ से निकलते हैं। इन तीन स्थानों पर लगातार ट्रैफिक की क्रासिंग होती है और सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं भी यहीं हुईं है। लोगों की मांग है की चयनित स्पॉट पर अब ओवर ब्रिज बनाया जाए नहीं तो आन्दोलन के लिए मजबूर होना होगा।
देखिए ग्राउंड जीरो से यह रिपोर्ट
COMMENTS