देवास। केपी कॉलेज की एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ शौर्या दल के स्वैच्छिक कार्यकर्ता सरवर पठान ने दुष्कर्म किया। जब लड़की गर्भवती हुई तो घर वालों को पता चला। सिविल लाइन थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी सरवर पठान को हिरासत में ले लिया है। इधर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने इसे लव जिहाद बताया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी सरवर पठान उज्जैन जिले के तराना का रहने वाला है। जो पिछले 4 साल से बिना वेतन के शौर्या दल में काम कर रहा था और छात्राओं को परेड सिखाने का काम करता था। 26 जनवरी की परेड की तैयारी के बहाने उसने 19 वर्षीय पीड़िता छात्रा से नजदीकी बढ़ाई और दुष्कर्म किया। छात्रा जब गर्भवती हो गई तो परिजनों को इसकी जानकारी लगी।
छात्रा ने बताया कि परेड के दौरान छात्रा को पैर में चोट लग गई थी। 7 फरवरी को दोपहर आरोपी सरवर पठान कॉलेज गया और छात्रा को बोला कि पैर का इलाज करा देता हूं। जिसके बाद आरोपी छात्रा को एपेक्स अस्पताल के सामने ईशान रेस्टोरेंट पर लेकर गया। जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। डरी हुई छात्रा ने किसी को नहीं बताया लेकिन जब वह गर्भवती हुई और उसके पेट में दर्द हुआ तो परिजनों को पता चला।
लव जिहाद का मामला
मामले को लेकर बुधवार की रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे और लव जिहाद का मामला दर्ज कराने की मांग की। आरोपी का पक्ष लेने के लिए एक पूर्व पार्षद भी आया। जिस पर विवाद की हालत बने। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर थाने से जाने को कहा।
COMMENTS