देवास। स्वास्थ्य विभाग को आदेश है कि विदेश से लौटे सभी लोगों की स्क्रीनिंग और उन पर नजर रखना है। बुधवार गुरुवार को देवास में 9 लोग विदेश से लौटे। अधिकतर लोग जापान और तुर्की से भारत लौटे हैं।
स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिलते ही सभी लोगों का चेकअप कर उन्हें आइसोलेटेड रहने की हिदायत दी गई। लेकिन 4 लोग अब तक स्वास्थ विभाग को नहीं मिले हैं। इन चारों के एड्रेस सोनकच्छ, मोती बंगला, सनसिटी और बजरंग बली नगर में बताए गए थे। लेकिन चारों दिए गए एड्रेस पर नहीं मिले।
कोरोना वायरस के लिए नोडल अधिकारी डॉ एसएस मालवीय ने बताया कि इस बाबत जानकारी एसपी को दे दी गई है। विदेश से आए सभी लोगों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं जिसका पालन किया जा रहा है।
COMMENTS