देवास। नवनिर्मित देवास बाईपास पर स्थित टोल पर आज जमकर हंगामा हुआ। बालगढ़ क्षेत्र के पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी ने साथियों के साथ मिलकर टोल पर जमकर तोड़फोड़ की। तो फिर का सारा मामला सीसीटीवी में दर्ज हो गया।
उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित देवास बाईपास पर कुछ ही समय पूर्व टोल शुरू हुआ है जिस पर लगातार विवाद जारी है। आसपास के लोग चाहते हैं कि लोकल गाड़ियों से टोल ना लिया जाए इसी को लेकर लगातार विवाद हो रहे हैं।
क्षेत्र के ही रहने वाले बीजेपी के पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी अपने साथियों के साथ टोल से गुजर रहे थे तभी टोल के पैसे देने की बात पर विवाद हो गया। पूर्व पार्षद ने अपने साथियों के साथ मिलकर टोल पर जमकर बवाल मचाया और तोड़फोड़ की। मामले की जानकारी मिलते ही विक्रम सिंह पवार भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
वीडियो: देवास बायपास स्थित टोल नाके पर भाजपा के पूर्व पार्षद ने की तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

COMMENTS