देेवास। नगर निगम का सूत्र सेवा बसों के लोकार्पण के कार्यक्रम में बीजेपी के जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप विधायक गायत्रीराजे पवार ने लगाया है।
विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर डॉ श्रीकांत पांडेय से चर्चा कर मामले में अपनी नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर से चर्चा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुतला दहन किया और जमकर नारे लगाए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी का पलटवार
मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने विधायक के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कहां की जैसा आपने किया था वैसे ही आपके साथ हो रहा है इसकी शुरुआत भाजपा ने की थी।
सुनिए पूरा बयान
COMMENTS