देवास। देवास में वर्षों से सीवरेज कंपनी का काम लगातार जारी है। इस दौरान कंपनी ना तो सुरक्षा के मापदंड अपना रही है और ना ही नियम से काम कर रही है।
शहर के दुर्गा नगर इलाके में सीवरेज के लिए खोदे गए एक गहरे गड्ढे में पाइप डालने के दौरान ऊपर से मिट्टी गिर गई। जिसमें तीन मजदूर दब गए। एक मजदूर तो सुरक्षित निकल आया, लेकिन दो अंदर ही फंस गए। एक मजदूर को मृत अवस्था में निकाला गया जबकि दूसरा मजदूर पाइप में होने की वजह से डेढ़ घंटे तक दबे होने के बावजूद जिंदा निकल आया। सभी मजदूर धार और झाबुआ जिले के रहने वाले हैं। मृतक का नाम विनोद पिता मेहताब निवासी अंबापानी जिला धार बताया गया है जबकि मनीष पिता दिनेश 17 वर्ष गंभीर रूप से घायल है और अरविंद उम्र 17 वर्ष सुरक्षित बाहर निकल आया था। मृतक विनोद अरविंद का सगा चाचा था।
मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने कहा कि फिलहाल मर्ग कायम किया जा रहा जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा। नगर निगम से कोई भी आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
नाबालिगों से करवा रहे हैं काम
मामले में यह बात भी सामने आई है कि सीवरेज बनाने वाली कंपनी ठेकेदारी पर काम दे रही है। जिसमें बड़ी संख्या में नाबालिग युवक भी काम कर रहे हैं। कंपनी सुरक्षा के कोई भी मापदंड नहीं अपना रही है। काम बिल्कुल देसी तरीके से किया जा रहा है जिसमें बहुत खतरा होता है।श्रम विभाग का हेल्थ एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है और श्रमिकों की दुर्गति के लिए जिम्मेदार है।
देखिए सांसद का बयान
COMMENTS