देवास। शनिवार की देर रात पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह देवास पहुंचे। देवास में उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया जिसके बाद आनंद नगर स्थित धरना स्थल पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया।
उल्लेखनीय है कि आनंद नगर में पिछले 28 दिनों से लगातार सी ए ए और एन आर सी के विरोध में धरना दिया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
दिग्विजय सिंह ने लोगों से कहा कि वे एनपीआर के लिए आने वाले लोगों को कोई कागजात ना दिखाएं। वे अपने माता-पिता के विषय में कोई जानकारी ना दें। राज्य सरकार आप लोगों के साथ है।
सुनिए दिग्विजय सिंह का पूरा संबोधन अनकट
COMMENTS