देवास। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सत्ता में है अब तक यह आरोप लगते रहे कि सत्ताधारी दल के नेताओं पर पुलिस कार्रवाई करने से बचती है। देवास औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने देवास बायपास टोल टैक्स प्लाजा वालों की शिकायत पर युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान और मध्य प्रदेश दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष तंवर सिंह चौहान के परिवार का एक डंफर जप्त किया है और चालक पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
देवास बायपास पर पाल नगर के नजदीक स्थित टोल प्लाजा की तरफ से शिकायत की गई थी। शिकायत के अनुसार डंपर चालक 12 फरवरी से लगातार बूम बेरियर को तोड़ता हुआ निकल रहा था। जिस पर टोल टैक्स वालों ने औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। जांच उपरांत यह कार्रवाई की गई है।
टोल प्लाजा का विवाद लगातार सुर्खियों में
देवास बायपास पर जब से टोल प्लाजा शुरू हुआ है तभी से लोकल वाहनों से पैसे ना लेने को लेकर लगातार विवाद हो रहे हैं। क्या बीजेपी क्या कांग्रेस के नेता सभी के वाहन लोकल होने की वजह से फ्री में निकलना चाहते हैं और इसी वजह से कई बार विवाद भी हुए हैं। अब कांग्रेस नेता के खिलाफ टोल प्लाजा वालों की शिकायत के बाद मामला और गरमा सकता है।
COMMENTS