धर्मेंद्र शर्मा
देवास। बरोठा थाना क्षेत्र के डबल चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक 50 वर्षीय अधेड़ ने मंगलवार को अपने मकान में किराए से रहने वाले मजदूर परिवार की एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मामले ने तूल पकड़ लिया है डबल चौकी में लोगों ने जुलूस निकालकर आरोपी को फांसी देने की मांग की है। बरोड़ा पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार डबल चौकी क्षेत्र के सिवनी काकड़ में रहने वाला 50 वर्षीय किशन राठौर ने अपने ही मकान में किराए से देने वाले मजदूर परिवार की एक 7 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात की।
आरोपी अपने घर में अकेला था तब उसने पाउच लेने के बहाने बच्ची को अपने घर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इसी बीच बच्ची की मां उसे खोजते हुए आरोपी के घर पहुंच गई। जब उसने खिड़की से झांक कर देखा तो आरोपी किशन बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची की मां यह देखकर चिल्लाने लगी तो आरोपी वहां से फरार हो गया। यही नहीं फरार होने के पहले आरोपी ने बच्चे की मां को डेढ़ लाख रुपए देकर मामले को रफा-दफा करने को भी कहा।
डबल चौकी में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
दुष्कर्म की वारदात की जानकारी मिलने के बाद लोगों का गुस्सा उबल पड़ा। डबल चौकी में आज दुष्कर्मी किशन को फांसी देने की मांग करते हुए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
COMMENTS