देवास। देवास जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा 8 फरवरी 2020 शनिवार को जवाहर नगर चौराहे पर मि. देवास बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। एसो.के अध्यक्ष खुमान सिंह बैस ने बताया की चैम्पियनशिप में लगभग 67 बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया। सर्वप्रथम अतिथियों ने बजरंग बली के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर चैम्पियनशिप की शुरुवात की।चैम्पियनशिप में मुख्य अथिति के रूप में देवास प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय उपस्थित रहे। सर्द हवाओ के बीच सभी बॉडी बिल्डरों ने संगीत की धुन पर अपनी मांसपेशियों का प्रदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका राजेश भारती,अनिल चावंड व चीफ रेफरी की भूमिका अकबर (शेख अज्जू) ने निभायी । स्टेज मार्शल भूमिका अमित ठाकुर ने निभाई। सर्द हवाओ के बिच भी बॉडी बिल्डरों का उत्साह कम नहीं हुआ उपस्थित खेल प्रेमियों द्वारा तालिया बजाकर प्रदर्शन कर रहे बड़ी बिल्डरों का हौसला बढ़ाया गया। एसो. के सदस्यों द्वारा सभी बॉडी बिल्डरों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो भेट किये गए। निर्णायक द्वारा टॉप टेन बॉडी बिल्डरों को चुना गया जिन्हे प्रमाण पत्र ,मोमेंटो,बैग व सेकर दिए गए। अंतिम राउंड में प्रथम,द्वितीय,तृतीय बॉडी बिल्डरों का चयन किया गया। जिसमे शरीर की मांसपेशियों के आधार पर निर्णायकों ने यश हार्डिया को चैम्पियन घोषित किया। चैम्पियन को मिस्टर देवास बॉडी बिल्डिंर 2020 की ट्राफी,केश प्राईस,प्रमाण पत्र,प्रोटीन पाऊडर भेट किए गया। द्वितीय,तृतीय स्थान पर रहे बड़ी बिल्डरों को भी केश प्राईस,ट्राफी,प्रमाण पत्र,प्रोटीन पाऊडर भेट किए गया। इस सफल आयोजन में एसो.के मनदीप पंवार,चंद्रपाल सिह सोलंकी,वीरेंद्र ठाकुर,सम्राट सोनी,राहुल गोलियां,हसन फारुखी,मनप्रीत सिह जुनेजा,अमित ठाकुर,मनोज मिश्रा,आजम अब्बासी,रेहान शेख,अभिजीत सिह बैस,महेंद्र सिंह चौहान का विशेष सहयोग रहा। संचालन एसो.के अध्यक्ष खुमान सिंह बैस द्वारा किया गया। अपने विशेष शब्दों की शैली से चंद्रपाल सिह सोलंकी (छोटू) द्वारा सभी उपस्थित खेल प्रेमियों को गुदगुदाया गया व खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया गया। उक्त जानकारी एसो. के मीडिया प्रभारी चेतन राठौड़ द्वारा दी गयी।

COMMENTS