देवास। देवास रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा फ्लैग पोल लगाया गया है, जिस पर आज तिरंगा फहराया गया। फ्लैग पोल का लोकार्पण सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और विधायक गायत्री राजे पवार के आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें रतलाम मंडल के डीआरएम विनीत गुप्ता भी शामिल हुए।
सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि लंबे समय से मांग की जा रही थी कि देवास के रेलवे स्टेशन पर तिरंगा नहीं है जिस पर उन्होंने इसकी मांग की और वह पूरी हुई। रतलाम मंडल के डीआरएम विनीत गुप्ता ने बताया कि लोगों ने कई ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग देवास में की है जिस पर नियम अनुसार विचार किया जा रहा है।

COMMENTS