देवास। बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा एनआरसी एवं सीएए के विरोध में 8 जनवरी, बुधवार को प्रदर्शन कर रैली निकाली जाएगी।
जिला संयोजक एचएन सिसोदिया ने बताया कि सीएए यह कानून भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21 का हनन करने वाला कानून है। सीएए कानून की वजह से देश में अशांति फेल चुकी है। भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। इस कानून के तहत धर्म के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है। जिसके विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा रैली निकालकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। रैली प्रात: 11 बजे जवाहर चौक से प्रारंभ होकर शालिनी रोड़, सुभाष चौक, नॉवेल्टी चौराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन पश्चात रैली का समापन होगा। बहुजन क्रांति मोर्चा के इस विरोध प्रदर्शन रैली में भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, भारतीय युवा मोर्चा, भारतीय बेरोजगार मोर्चा, इंडियन लायर एसोसिएशन, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भारतीय बौद्ध महासभा, डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय युवा संघ, भीम आर्मी, राष्ट्रीय किसान मोर्चा सहित जिले के समस्त बहुजन सामाजिक संगठन भाग लेंगे। समस्त बहुजनो से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रैली को सफल बनाने की अपील की है।
COMMENTS