देवास। नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी पुलिस को प्रशासन को सहयोग करने की बजाए जम कर छका रहे हैं। माना जा रहा है की निगम अधिकारियों के भ्रष्टाचा...
देवास। नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी पुलिस को प्रशासन को सहयोग करने की बजाए जम कर छका रहे हैं। माना जा रहा है की निगम अधिकारियों के भ्रष्टाचार के कारण ही शहर में अवैध निर्माणों की बाढ़ सी आई है। अब मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रशासन पुलिस की मदद से इन अवैध निर्माणों पर कार्यवाही कर रहा है तो निगम के अधिकारी उन्हें सहयोग नहीं कर रहे।
गुरुवार को प्रशासन की टीम ने पहले ईदगाह रोड पर सरदार ग्रुप के अवैध कब्ज़े को जमींदोज किया फिर टीम एबी रोड पर प्रेस्टीज कॉलेज पहुंची जहाँ कार्यवाही के पहले प्रबंधन ने विरोध किया। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों को आगे कर कार्यवाही को रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने कार्यवाही शुरू करवा दी। कार्यवाही चल ही रही थी की निगम के अधिकारियों को किसी का फ़ोन आया और आधा गेट तोड़ कर निगम का अमला वापस चला गया। इसके बाद मक्सी रोड पर एक अवैध कालोनी में बन रहे चार पांच मकानों के ढांचों को तोडा गया।
कसेरा के भवन पर डेढ़ घंटे खड़ा रहा अमला, फिर वापस लौटा
दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे अखाडा रोड स्थित कसेरा बंधुओं के एक पांच मंजिला भवन पर कार्यवाही के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम अरविन्द चौहान. CSP अनिल सिंह राठौर, तहसीलदार राधा महंत समेत पुलिस और प्रशासन की टीम फ़ोर्स के साथ मौके पर डेढ़ घंटे से अधिक समय तक कार्यवाही का इंतज़ार करती रही लेकिन नगर निगम के अधिकारी समय टालते रहे। गलियों में घूम घूम कर गुप्त रूप से फ़ोन पर किसी से बात करते रहे। आखिर में प्रशासन की टीम वापस लौट गई। इस दौरान मीडिया के लोगों ने आयुक्त संजना जैन से स्थिति स्पष्ट करने के लिए फ़ोन भी लगाए लेकिन उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया लेकिन वहीँ मौजूद कांग्रेस से जुड़े लोगों का फ़ोन उठातीं रहीं।
प्रेस्टीज कॉलेज की कार्यवाही लाइव
COMMENTS