देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय स्वामी विवेकानंद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था। महोत्सव का पुरूस्कार वितरण समारोह मंगलवार को बालगढ़ रोड़ स्थित महारानी चिमनाबाई कन्या विद्यालय सभागृह में किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर मंत्री सावन कौशल ने बताया कि मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मान. विभाग संघ चालक कैलाश जी चंद्रावत थे। विशेष अतिथि अभाविप मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष योगेश जी रघुवंशी एवं देवास जिला संयोजक संदीप गुर्जर थे। अध्यक्षता अभाविप नगर उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह कावल ने की। नगर विद्यालय प्रमुख एवं प्रतियोगिता प्रमुख राजवर्धन यादव ने कार्यक्रम का वृत देते हुए बताया कि 32 विद्यालयो की सहभागिता से आयोजित पांच दिवसीय खेल महोत्सव में कुल 700 विद्यार्थियो ने भाग लिया। विशेष अतिथि श्री रघुवंशी ने विगत दिनो से सीएए और एनआरसी की आड़ में महाविद्यालय परिसरो चल रही देश विरोधी गतिविधियो की घटनाओ का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियो को राष्ट्रहित में लोगो को जागरूक करते हुए ऐसी गतिविधियो का प्रतिकार करने की सलाह दी। अध्यक्षता कर रहे श्री कावल ने युवा शक्ति को मोबाईल के खेलो की दुनिया से निकलकर शारिरीक विकास वाले खेलो को खेलने का आव्हान किया। इसके पश्चात कार्यक्रम मे विजेताओ एवं उपविजेताओ को पुरूस्कार वितरीत किए गए। कार्यक्रम का संचालन अनुज प्रजापति ने किया। आभार नगर मंत्री सावन कौशल ने माना।
COMMENTS