देवास। आगर मालवा विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक और देवास लोकसभा के पूर्व सांसद मनोहर उंटवाल का निधन हो गया है। मनोहर उंटवाल को पिछले दिनों ब्रेन हेमरेज के बाद दिल्ली के मेदंता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था जहाँ बीती रात उनकी मौत हो गई।
2014 में बने थे देवास सांसद
मनोहर ऊंटवाल का जन्म 19 जुलाई 1966 को हुआ था। 2014 के लोकसभा चुनाव में देवास संसदीय सीट से सांसद थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें आगर-मालवा से टिकट दिया था। मनोहर ऊंटवाल भाजपा के कद्दावर नेता थे। वो शिवराज सिंह सरकार में मंत्री भी थे। मनोहर लाल ऊंटवाल के निधन के बाद मध्यप्रदेश में एक औऱ सीट खाली हो गई है। इससे पहले मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वो लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनकी उम्र 66 साल के थे।
विधानसभा में वास्तुदोष
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा था- विधानसभा भवन में कुछ ना कुछ कारण है जिसकी वजह से विधायकों की मौत हो रही है। काशी से विद्वान बुलाकर अनुष्ठान कराना चाहिए। वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा ने कहा उनके समय भी विधायकों को ऐसी आशंका थी कि मध्यप्रदेश की विधानसभा भवन में कोई ना कोई वास्तु दोष है। उन्होंने कहा कि उस समय विधानसभा में वास्तु दोष के लिए कुछ परिवर्तन भी कराए गए थे। बता दें कि अभी हाल ही में कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का निधन हो गया उसके बाद अब मनोहर ऊंटवाल का निधन हुआ है।
COMMENTS