देवास। रिश्तों को तार तार और शर्मसार करने की घटना देवास में हुई है। एक सगे मामा ने अपनी दो नाबालिग भांजियों से कई दिनों तक रेप किया। दोनों बच्चियों के माता पिता की मौत बचपन में ही हो गई थी। इस वजह से बच्चियां अपने बड़े मामा के साथ रहती थीं, लेकिन आवारा छोटे मामा ने शर्मसार करने वाला अपराध कर दिया। बच्चियों ने पडोसी महिलाओं को उनके साथ हो रही ज्यादती की जानकारी दी तब मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
औद्योगिक थानांतर्गत इंद्रानगर बीराखेड़ी निवासी दो नाबालिग बच्चियों के साथ उनके सगे मामा ने दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग बच्चियों की उम्र 14 व 16 साल है। दोनों के माता-पिता का निधन हो चुका है। इसलिए वे अपने बड़े मामा के साथ रह रही हैं जो इंद्रानगर बीराखेड़ी में एक खेत पर काम करते हैं और वहीं रहते हैं। पुलिस के अनुसार दोनों बालिकाओं का छोटा मामा इंदौर से दीवाली पर घर आया था। इस दौरान उसने पहले बड़ी भांजी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छोटी भांजी के साथ दुष्कर्म करने लगा। किसी को बताने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
COMMENTS