देवास। शहर के नज़दीक शिप्रा पंचायत के गांव सुनवानी महाकाल में खेत के मेढ़ विवाद में अपने ही चचेरे भाई को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। ...
देवास। शहर के नज़दीक शिप्रा पंचायत के गांव सुनवानी महाकाल में खेत के मेढ़ विवाद में अपने ही चचेरे भाई को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक सिविल इंजिनियर था और गुजरात में एक निजी कंपनी में काम करता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात के पोरबंदर में निजी कंपनी में 55 वर्षीय रामप्रसाद पिता नाहरसिंह सोलंकी सिविल इंजीनियर था। वह अपने गांव में खेत की बोवनी करने अगस्त माह से आया हुआ था। शनिवार को खेत में चचेरे भाई शिवजी राम से विवाद हो गया। बताया जाता है कि पहले भी खेत में मेढ़ के साथ ही छोटी-मोटी बातों को लेकर विवाद चलता आ रहा था। शनिवार को विवाद में रामप्रसाद पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। रामप्रसाद के सिर में गंभीर चोट आई। खेत में से रामप्रसाद को उठाकर उसका छोटा बेटा विकास ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल लेकर आया। यहां डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना औधोगिक क्षेत्र पुलिस ने आरोपी शिवजीराम पिता रामरतन सोलंकी और जगदीश पिता सीताराम सोलंकी निवासी सुनवानी महाकाल पर भादवि की धारा 302 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है पुलिस ने आरोपियों को राउंड अप कर लिया है।
COMMENTS