देवास। शहर मे लगातार चोरी की वारदातें हो रहीं है। कई स्थानो मे पुलिस जवान गश्त के दौरान इलाके मे स्थित गार्डन, मंदिरों मे सो जाते हैं। गश्त ...
देवास। शहर मे लगातार चोरी की वारदातें हो रहीं है। कई स्थानो मे पुलिस जवान गश्त के दौरान इलाके मे स्थित गार्डन, मंदिरों मे सो जाते हैं। गश्त की निगरानी भी ठीक से नहीं हो रही। यही कारण है की चोरों के हौसले बुलंद हैं।
पहला मामला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिश्रीलाल नगर के रहने वाले रमाकांत चौधरी के घर में चोरी हो गई। रात में पूरा परिवार घर में सोया हुआ था। रात करीब तीन से सुबह छह बजे के बीच कोई चोर आया और खिड़की में से हाथ डालकर दरवाजे पर लगा ताला खोल लिया। इसके बाद वह बड़ी ही आसानी से घर में घुसा और अलमारी व अन्य स्थानों पर रखे रुपए ले गया। वह सोने-चांदी के जेवर, एक मोबाइल और चार हजार रुपए ले गया।
दूसरा मामला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जय बजरंग नगर के रहने वाली शेखर विश्वकर्मा ने रिपोर्ट लिखाई है कि मेरा किराएदार अर्जुन पटेल नीचे वाले कमरे में रहता है। वह किसी काम से बाहर गया हुआ है। जब मैं सुबह उठा तो पता चला कि उसके घर का ताला टूटा पड़ा है। मुझे लगा वह आ गया होगा। मैंने अंदर जाकर देखा तो पता चला कि कोई अज्ञात बदमाश आया था। जब अर्जुन से बात की तो उसने बताया कि घर में साढ़े तीन हजार रुपए रखे थे। उसके बताए स्थान पर जाकर देखा तो रुपए नहीं थे।
पुलिस ने दोनों मामले की जांच शुरू कर दी है।
COMMENTS