देवास। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस ने सजगता दिखाते हुए रक्षा सूत्र सेवा शुरू की है। इस सेवा के अंतर्गत करीब 30 ऑटो रिक्शा वेरिफिकेशन...
देवास। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस ने सजगता दिखाते हुए रक्षा सूत्र सेवा शुरू की है। इस सेवा के अंतर्गत करीब 30 ऑटो रिक्शा वेरिफिकेशन के बाद रजिस्टर्ड किए गए हैं। अब इन ऑटो रिक्शा में रात के समय भी महिलाएं सुरक्षित रूप से सफर कर सकेंगी। सभी ऑटो रिक्शा में रक्षा सूत्र का बैनर चस्पा किया गया है।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी ने इस सेवा की शुरुआत की और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रक्षा सूत्र से जुड़े सभी ऑटो चालकों से परिचय प्राप्त किया और सभी को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति उनकी ड्यूटी बताई।
ट्रैफिक टीआई सुप्रिया चौधरी ने बताया कि फिलहाल 30 ऑटो रिक्शा इस सेवा से जोड़े गए हैं और अन्य ऑटो रिक्शा चालकों से भी अनुरोध किया गए हैं कि वह इस निशुल्क सेवा से जुड़े ताकि अधिक से अधिक महिलाएं सुरक्षित रूप से ऑटो में सफर कर सकें।
रक्षा सूत्र से जुड़े ऑटो पर देवास पुलिस ने बैनर चस्पा करवाए हैं जिनमें पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर लिखे हैं। साथ ही इन ऑटो चालकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जो सीधे पुलिस से जुड़ा है। रात के समय महिलाएं इन ऑटो रिक्शा चालकों से मदद भी ले सकती हैं।
COMMENTS