देवास। शिवसेना जिला प्रमुख रोहित शर्मा ने नगर निगम आयुक्त आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम के आयुक्त एक तरफ शहर के अंदर विकास कार्यों में गति ...
देवास। शिवसेना जिला प्रमुख रोहित शर्मा ने नगर निगम आयुक्त आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम के आयुक्त एक तरफ शहर के अंदर विकास कार्यों में गति नहीं दे रहे हैं। वहीं अतिक्रमण के नाम पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए मंदिरों के ऊपर जेसीबी बुलडोजर चला रहे हैं। एक तरफ नगर निगम को उज्जैन रोड़ स्थित श्री खेड़ापति हनुमान व शिव मंदिर को भव्य बनाना था, जबकि निगम आयुक्त व अन्य अधिकारियों ने जो बना हुआ मंदिर था उसे भी ध्वस्त कर दिया। इस प्रकार से नगर निगम की कार्यशैली दर्शाती है कि वह हिंदुत्व के विरोधी रूप से कार्य कर रही है और मंदिर तोडऩे का विषय ना तो विकास का है और ना ही अतिक्रमण का सीधा सा विषय हिंदुओं की भावनाओं को आहत कर उनका उनकी भावनाओं को चकनाचूर करने का है। अतिक्रमण के नाम पर निगम कमिश्नर केवल अपनी पीठ थपथपा ने के लिए यह सब कर रही है जबकि 2016 में रोड़ निर्माण के नाम पर नगर निगम द्वारा मंदिर तोड़ा गया था। जिसे शिवसेना की मांग पर पुनर्निर्माण करने कि व चालू करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। उसी समय लोक निर्माण नगर निगम के इंजीनियर सुरेश व्यास ने तत्कालीन निगमायुक्त हिमांशु सिंह के निर्देश पर मंदिर यथावत रखने और उसे निर्माण करने की मांग को माना गया था तथा नगर निगम अंदर शिवसेना के प्रतिनिधि व अन्य हिंदू संगठनों की निगम अधिकारियों द्वारा संयुक्त बैठक कर एक नक्शा मंदिर की डिजाइन तैयार करके अधिकारियों द्वारा दी गई थी और उसी डिजाइन के तहत मंदिर का कार्य सुचारू रूप से चल रहा था। मंदिर का कार्य धीमी गति से चलने का कारण जन सहयोग व अन्य के कारण चल रहा है, लेकिन जिस प्रकार से नगर निगम ने भावनाओं को आहत करते हुए मंदिर के ऊपर बुलडोजर चलाने का जो कार्य किया है वह एक तरह से हिंदुओं की भावनाओं को छलनी छलनी करने का काम किया। जिस प्रकार से नगर निगम अवैध रूप से बने हुए अतिक्रमण को तोड़ नहीं पा रही और अपनी लाचारी को बचाने के लिए मंदिरों को टारगेट कर रही है। यह सरासर इनकी लाचारी को दर्शाता है। एक तरफ मंदिर का विकास नहीं कर रहे हैं। दूसरी तरफ मंदिर को पर बुलडोजर चला रहे हैं।
COMMENTS