देवास। विवादों का कई केंद्र बना सुभाष चौक स्थित पुलिस सहायता केंद्र सोमवार की सुबह करीब 7 बजे नगर निगम की रिमूवल गैंग द्वारा तोड़ दिया गया। ...
देवास। विवादों का कई केंद्र बना सुभाष चौक स्थित पुलिस सहायता केंद्र सोमवार की सुबह करीब 7 बजे नगर निगम की रिमूवल गैंग द्वारा तोड़ दिया गया।
नगर निगम की टीम कल सुबह सुभाष चौक पहुंची और जेसीबी की मदद से पुलिस सहायता केंद्र तोड़ दिया गया। आज ही हाईकोर्ट में नगर निगम को जवाब भी देना है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस सहायता केंद्र पक्का बनाए जाने को लेकर कुछ व्यापारियों को आपत्ति थी। पुलिस सहायता केंद्र को लेकर सांसद और पुलिस अधीक्षक के बीच विवाद भी हुआ था, जिसके बाद सांसद देर रात निर्माणाधीन सहायता केंद्र के पास पहुंचे और उनके समर्थकों ने इसकी दीवार गिरा दी थी। पुलिस ने सांसद समेत उनके साथियों पर प्रकरण दर्ज किया था। जिसके बाद व्यापारी शिव शर्मा हाईकोर्ट की शरण में गए और हाईकोर्ट ने नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र को अवैध बताते हुए तोड़ने के आदेश दिए थे।
COMMENTS