देवास। किसानों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए बीजेपी ने प्रदेशव्यापारी आंदोलन छेड़ दिया है। देवास मे भाजपा ने किसानों की सभा की और बाद मे...
देवास। किसानों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए बीजेपी ने प्रदेशव्यापारी आंदोलन छेड़ दिया है। देवास मे भाजपा ने किसानों की सभा की और बाद मे कलेक्टर कार्यालय परिसर मे घुस कर मुख्यमंत्री का पुतला फूँक डाला। देखिये पूरी कवरेज एक के बाद एक
किसानों की सभा को देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने संबोधित किया। जिसके बाद देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने माइक संभाला तो सज्जन सिंह वर्मा को खूब खरी खोटी सुना डाली, कई खुलासे कर डाले।
वीडियो मे देखें सांसद के तेवर
सभा के बाद सभी भाजपाई कलेक्टर कार्यालय एक पुतला के लेकर पहुंचे जिसे वे मुख्यमंत्री कमलनाथ का बता रहे थे1 पुलिस को अंदाज भी नहीं था की बीजेपी कार्यकर्ता तेज़ी से कलेक्टर कार्यलय परिसर मे घुस जाएंगे। भाजपाई गेट पर धक्कामुक्की करते हुए कलेक्टर कार्यलय परिसर मे घुस गए और पेट्रोल डाल कर कमलनाथ का पुतला फूँक दिया। यही नहीं पुतले के साथ बिजली के बिल भी जलाए गए।
वीडियो मे देखिये कितने उग्र थे भाजपाई
आंदोलन मे मुख्य रूप से बीजेपी के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, देवास विधायक गायत्री राजे पवार, पूर्व विधायक दीपक जोशी, बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे और खातेगाँव विधायक आशीष शर्मा समेत बीजेपी जिला अध्यक्ष नन्दकिशोर पटीदार, भेरुसिंह उपड़ी, फ़ूलसिंह चावडा इत्यादि नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
COMMENTS