देवास। नकली पुलिस बनकर 55 लाख रुपए की लूट करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार हुए और लूट के साढ़े 3...
देवास। नकली पुलिस बनकर 55 लाख रुपए की लूट करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार हुए और लूट के साढ़े 38 लाख बरामद किए गए हैं।
घटना में इस्तेमाल आर्टिगा कार और 8 लाख रुपए कीमत का वायरलेस सेट भी जप्त किया है। वायरलेस सेट देवास के एक नगर निगम कर्मचारी का था जिसे स्वयं को पुलिस की तरह दिखाने के लिए आरोपियों ने उपयोग किया।
मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी ने प्रेस वार्ता में किया। देवास बायपास पर चार्टर्ड बस में सवार सतना के गोल्ड व्यापारी महीप शाह के मुनीम अनिल कुमार सोनी के साथ 19 अक्टूबर की सुबह वारदात हुई थी। आरोपियों ने पुलिस वाला बन कर देवास बाईपास पर चार्टर्ड बस को रोका और मुनीम को उतारकर उसे अपनी कार बैठाकर उज्जैन ले गए। उज्जैन में मुनीम का 55 लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मुनीम को भगा दिया। आरोपियों ने लूटी गई राशि से साडे सात लाख रुपए सांवरा जी के मंदिर में दान कर दी।
मामले में कुल 9 आरोपी शामिल थे, दो आरोपी अभी भी फरार है। पैसा सतना के सोने चांदी के व्यापारी का था , जिसे मुनीम सतना से इंदौर ले जा रहा था। चार्टर्ड बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग से आरोपियों का सुराग लगा। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, उज्जैन और देवास के है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जुटी।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों में एक देवास नगरनिगम का कर्मचारी योगेश राठौर भी पुलिस गिरफ्त में लिया गया है।
पकड़े गए आरोपियों में मनदीप राठौर, नरेश तोमर, सरबजीत उर्फ सोनू सरदार, योगेश और नीलेश शामिल हैं। अपराध में प्रयुक्त अर्टिका कार क्रमांक MH 12- PZ- 4765 भी जब्त की गई है।
सराहनीय कार्य करने पर पुलिस टीम को दिया 10 हजार का इनाम
एडिशनल SP जगदीश डाबर और DSP किरण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम में शामिल थे सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सिसोदिया, बरोठा थाना प्रभारी OP अहीर, नाहर दरवाजा थाना प्रभारी संतोष बघेला, आरक्षक जितेन्द्र गोस्वामी, मुकेश सोलंकी, यशवंत, जितेंद्र पटेल, धर्मराज, शिवप्रताप सिंह सेंगर, सचिन चौहान, प्रदीप शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, भगवती प्रसाद, नितेश द्विवेदी और लखन योगी…।
COMMENTS