देवास। पुलिस अधीक्षक और सांसद के बीच विवाद का कारण बनी सुभाष चौक पर निर्माणाधीन चौकी की दीवार सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और उनके साथियों ने ह...
देवास। पुलिस अधीक्षक और सांसद के बीच विवाद का कारण बनी सुभाष चौक पर निर्माणाधीन चौकी की दीवार सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और उनके साथियों ने ही रात में जाकर गिराई थी। पुलिस ने सांसद समेत चार लोगों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में सांसद और उनके साथियों दौरा दीवार गिराए जाना वीडियो में कैद हुआ है।
उल्लेखनीय है कि सुभाष नगर में अस्थाई पुलिस चौकी के स्थान पर स्थाई निर्माण के रूप में एक पुलिस चौकी बनाई जा रही है। चौकी के पीछे व्यापार करने वाले लोगों को इस पर आपत्ति है। व्यापारियों ने सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को इस बाबत शिकायत की जिस पर सांसद ने पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की और इसी दौरान दोनों में विवाद भी हो गया।
देर रात सांसद अपने साथियों के साथ निर्माणाधीन चौकी पर पहुंचे और वहां पर उन्हीं के सामने उनके साथियों ने चौकी की दीवार गिरा दी। यह सब वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया।
इन पर हुआ मामला दर्ज
पुलिस ने धारा 353 , 427 , 34 , 506 में मामला दर्ज किया है। धारा 3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम धारा में भी मामला दर्ज । प्रकरण सांसद महेंद्र सोलंकी, शिव शर्मा, सचिन सोनी और संतोष जयसवाल सहित अन्य पर दर्ज हुआ है।
COMMENTS