देवास। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजनीति में सादगी, शुचिता और पारदर्शिता के प्रतीक, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश ...
देवास। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजनीति में सादगी, शुचिता और पारदर्शिता के प्रतीक, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी जी का रविवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समूचे भाजपा परिवार में शोक व्याप्त हो गया है।
25 नवंबर को सुबह 9:30 बजे श्री जोशी जी की पार्थिव देह प्रदेश भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर भोपाल में अंतिम दर्शनार्थ रखी जाएगी। एक घंटे पश्चात उन्हें बैरागढ़, सीहोर और आष्टा होते हुए हाटपिपलिया ले जाया जाएगा, जहां अपराहन 3:00 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नंदकिशोर पाटीदार ने बताया कि श्री जोशी की पार्थिव देह भोपाल से सुबह 11:30 पर दौलतपुर, अगेरा, आशीर्वाद अस्पताल चौराहा से घटियाभाना, अमलाताज, बडियामांडू, देवगढ़ होते हुए हाटपिपल्या पहुंचेगी। श्री जोशी के निधन पर जिलाध्यक्ष श्री पाटीदार, सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी, विधायक गायत्रीराजे पवार, आशीष शर्मा, पहाड़सिंह कन्नौजे, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, महापौर सुभाष शर्मा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। यह जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने दी।
तीन दिन का राजकीय शोक
पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर मध्यप्रदेश सरकार ने राजकीय शोक घोषित किया है। 24 से 26 नवंबर तक राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। सरकारी स्तर पर कोई भी मनोरंजन वाला कार्यक्रम नहीं होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार शाम को सभी कलेक्टरों को यह आदेश जारी कर दिए।
COMMENTS