देवास। भाजपा से देवास के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की रिश्ते मे साली भाजपा जिला मंत्री रश्मि मिश्रा ने भाजपा पर गुटबाजी का आरोप लगाते हुए अप...
देवास। भाजपा से देवास के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की रिश्ते मे साली भाजपा जिला मंत्री रश्मि मिश्रा ने भाजपा पर गुटबाजी का आरोप लगाते हुए अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने अपना त्यागपत्र जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार को सौंपा है। श्रीमती मिश्रा ने त्यागपत्र में लिखा है कि बीजेपी में काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, किंतु अब कार्य करना परेशानी का सबब बनता जा रहा है। मुझे अन्य गुट (जोशी गुट) का बताकर मेरे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। हाल ही में मंडल अध्यक्ष के लिए हुई रायशुमारी में भी मुझे नहीं बुलाया गया। ऐसी स्थिति में पार्टी में मेरा कार्य करना उचित नहीं है। मैं जिला मंत्री और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रही हूं।
गौरतलब है कि रश्मि मिश्रा पूर्व मंत्री दीपक जोशी की करीबी मानी जाती है और उन्हीं के सहयोग से वे गोपीकृष्ण व्यास के कार्यकाल में जिला मंत्री बनी थी। उसके बाद प्रदेश आलाकमान ने व्यास को हटाकर नंदकिशोर पाटीदार को जिलाध्यक्ष बना दिया था। रश्मि मिश्रा क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सोलंकी की रिश्ते में साली साली लगती हैं। इस लिहाज से भी उनका त्यागपत्र देना चर्चा का विषय बना हुआ है।
COMMENTS