देवास। सोनकच्छ के भौरासा कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान खाना खाने के बाद हुई फूड प्वाइजनिंग से 200 से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई। स...
देवास। सोनकच्छ के भौरासा कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान खाना खाने के बाद हुई फूड प्वाइजनिंग से 200 से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई। सभी को उल्टी दस्त होने लगे। सभी बीमारों को देवास स्थित जिला अस्पताल और कुछ को प्राइवेट अस्पतालों में ले जाया। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में बीमारों के पहुंचने से अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।
बताया जा रहा है भौरासा के भारत ठाकुर के पुत्र पुत्री (कुलदीप-दीक्षा) की शादी थी। उज्जैन और कन्नौद से मेहमान आए थे। लड़की की बारात उज्जैन से और लड़के की कन्नौद से आई थी।
बारातियों को फूड पायजनिंग का ज्यादा असर हुआ। एक बालिका को इंदौर रैफर किया गया है। बीमारों की संख्या 200 से ज्यादा थी।
सूचना मिलने पर कलेक्टर श्रीकांत पांडेय, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा समेत कांग्रेस बीजेपी से जुड़े कई नेता अस्पताल पहुंचे थे।
COMMENTS