देवास। सोमवार की रात करीब 11 बजे अमोना शांतिनगर की एक विवाहित महिला को लेकर उसके ससुराल वाले जिला अस्पताल पहुंचे। ड्यूटी डॉक्टर पवन पाटीदार ...
देवास। सोमवार की रात करीब 11 बजे अमोना शांतिनगर की एक विवाहित महिला को लेकर उसके ससुराल वाले जिला अस्पताल पहुंचे। ड्यूटी डॉक्टर पवन पाटीदार ने महिला की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। साथ आए परिजनों के इससे नाराज़ होकर डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। रात में ही पुलिस को सूचना की दी गई लेकिन एफआईआर से डॉक्टर असंतुष्ट रहे और सुबह उन्होंने ओपीडी और इमरजेंसी में काम बंद कर दिया। डॉक्टर्स अस्पताल के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए।
सूचना मिलने पर सीएसपी अनिल सिंह राठोर, एसडीएम अरविन्चौद हान और टीआई कोतवाली एमएस परमार जिला अस्पताल पहुचें जहाँ उन्होंने डॉक्टर्स की सभी मांगे मान ली। जिसमे रिपोर्ट में डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्यवाही और अस्पताल में पेर्मनेट एक चार का पुलिस गार्ड और नई पुलिस चौकी बनाने की मांग मानी गयी और पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर सोलंकी से फ़ोन पर बात करवाई गई। इसके बाद डॉक्टर काम पर लौट गए। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक महिला के मायके वालों ने लगाए आरोप
डॉक्टर्स के घटनाक्रम के साथ ही एक और हंगामा जिला अस्पताल में हो गया। दरअसल जिस महिला रेखा पति अनिल मालवीय की मौत पर डॉक्टर पवन पाटीदार से मारपीट की गई उसी मृतिका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी को मारने का आरोप लगा कर जम कर हंगामा किया। पुलिस ने जैसे तैसे समझा कर वापस भेजा और कहा की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद उसी अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
COMMENTS