देवास। शास्त्रों के अनुसार समुद्र मंथन के समय कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे।...
देवास। शास्त्रों के अनुसार समुद्र मंथन के समय कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे। मान्यताओं के अनुसार भगवान धन्वंतरि विष्णु के अवतार माने जाते हैं। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग बर्तन और सोना चांदी से बनी चीजें खरीदते हैं जिनकी दिवाली वाले दिन पूजा की जाती है। दिवाली से 2 दिन पहले आने वाले इस पर्व का खास महत्व है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ-साथ यमराज की पूजा भी की जाती है।
बिग बॉक्स पर आज से फ्री शॉपिंग धमाका (sponcered content)
देवास शहर के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम बिग बॉक्स पर आज से फ्री शॉपिंग धमाका शुरू हो रहा है जिसके तहत चुनिन्दा प्रोडक्टस पर जितनी खरीदी आप बिग बॉक्स से करेंगे उतने ही मूल्य की ऑनलाइन शॉपिंग बिल्कुल फ्री होगी। शोरूम पर एंड्राइड स्मार्ट एलईडी 32 इंच का टीवी 14500 में दिया जा रहा है जिसमें फ्री ऑनलाइन शॉपिंग भी 14500 की कर सकते हैं इसी के साथ वाशिंग मशीन, फ्रिज, माइक्रोवेव, लैपटॉप और RO पर ₹5000 तक की फ्री ऑनलाइन खरीदी कर सकते हैं। मोबाइल पर ₹1500 से ₹5000 तक की फ्री शॉपिंग की जा सकती है। बिग बॉक्स शोरूम एबी रोड पर एलएलबी क्लब के सामने स्थित है। शोरूम पर बिना ब्याज के फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध है
जानिए शुभ मुहूर्त
पूजा का समय शाम 7:08 से शाम 7:22 तक रहेगा पूजा की अवधि लगभग एक घंटा और 14 मिनट होगी यह पूरे भारत के साथ-साथ देश के बाहर भी 5 दिनों तक चलने वाली दीपावली उत्सव का पहला दिन है। धनतेरस कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी में शुभ लग्न सुबह 7:08 से शुरू होकर 26 अक्टूबर को दोपहर 3:46 तक है। इस कारण इस बीच की गई खरीदारी शुभ और फलदाई होगी।
खरीदी का शुभ मुहूर्त
आज के दिन खरीदारी को शुभ माना गया है, घर में दीपक भी जलाया जाता है। आज मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान धन्वंतरी की भी पूजा की जाती है। उन्हें आयुर्वेद का जनक माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार आज शाम 5:36 से रात 8:02 तक धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त है। आज के दिन आप बर्तन जेवर इलेक्ट्रिक सामान अलमारी और भगवान लक्ष्मी गणेश की मूर्ति भी खरीद सकते हैं।
विडियो मे देखें क्यों स्थानीय व्यापारियों से ही सामान खरीदें
COMMENTS