देवास। शहर कांग्रेस द्वारा सयाजी द्वार के पास करवाए गए कवि सम्मलेन में कांग्रेस के हाटपिपलिया से विधायक मनोज चौधरी को विशेष अतिथि को बनाया ग...
देवास। शहर कांग्रेस द्वारा सयाजी द्वार के पास करवाए गए कवि सम्मलेन में कांग्रेस के हाटपिपलिया से विधायक मनोज चौधरी को विशेष अतिथि को बनाया गया था लेकिन उन्हें तस्वीरों में स्थान नहीं दिया गया। अब सोशल मीडिया में समर्थक खूब गुस्सा निकाल रहे हैं।
फेसबुक पर समर्थकों ने जताई नाराज़गी
दरअसल शहर कांग्रेस द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमे मंत्री सज्जन सिंह वर्मा मुख्य अतिथि और हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किये गए थे। शहर कांग्रेस ने यह आयोजन महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित किया था।
गुटबाज़ी सामने आई
देवास में कांग्रेस की राजनीति में सज्जन सिंह वर्मा और उनके ख़ास समर्थक मनोज राजानी का दबदबा शुरू से रहा है। हाटपिपलिया से विधायक मनोज चौधरी देवास के प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी के समर्थक माने जाते हैं। बस यहीं से कांग्रेस की गुटबाजी शुरू होती है। जीतू पटवारी प्रभारी मंत्री होते हुए भी औपचारितावश देवास में आते है और कोई राजनीतिक दखल देवास में नहीं देते। इसका कारण देवास में सज्जन सिंह वर्मा गुट का दबदबा माना जाता है। इस वजह से हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी कांग्रेस की राजनीति में हाशिए पर चले गए हैं। यही बात अब उनके समर्थकों को खल रही है। बहरहाल गुटबाज़ी और कांग्रेस का चोली दामन का साथ रहा है और वही चलता आ रहा है।
COMMENTS