सौरभ पुरोहित आरोपी सूरज गिरी वीडियो देवास/सोनकच्छ। मंगलवाल करीब 4 बजे बलात्कार का आरोपी सूरज गिरी पिता राजपुरी गोस्वामी निवासी छायनमैना सोन...
सौरभ पुरोहित
वीडियो
देवास/सोनकच्छ। मंगलवाल करीब 4 बजे बलात्कार का आरोपी सूरज गिरी पिता राजपुरी गोस्वामी निवासी छायनमैना सोनकच्छ थाने से हथकड़ी निकाल कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही आला अफसर मौके पर पहुंचे और जांच प्रारम्भ की।
दरअसल छायनमैना की एक विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कारवाई थी की जब वह घर मे अकेली थी तब आरोपी शनिवार रविवार की दरमियानी रात 2 बजे महिला के घर घुसा और चाकू की नोक पर उससे बलात्कार किया। महिला को उसने धमकाया की यही किसी को बतया तो जान से मार देगा। घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं थी और उसके बच्चे सोए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी हो हिरासत मे ले लिया था।
हवालात मे था साँप
उप पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और जांच प्रारम्भ की। उन्होने बताया की हवालात मे बारिश का पानी आ रहा था और एक साँप को भी देखा गया था। इसी वजह से हिरासत मे लिए सूरज को रात मे हवालात के बाहर रखा गया था। सुबह 4 बजे मौका पा कर वह भाग निकला। मामले की लापरवाही की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।
COMMENTS