देवास। स्थानीय बैंक नोट प्रेस ग्राउंड में चल रही सीआईएसएफ की भर्ती दौड़ के दौरान अलीराजपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय भूरा सिंह पिता कमल सिंह ग्राम भीमबहेड़ा जिला अलीराजपुर की भर्ती दौड़ के दौरान मौत हो गई। युवक की भर्ती दौड़ के दौरान अचानक तबीयत खराब होने लगी। जिस पर उसे बैंक नोट प्रेस के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
माना जा रहा है दौड़ के दौरान युवक को हार्ट अटैक आया था। बैंक नोट प्रेस पुलिस मामले की पड़ताल में लगी है।
COMMENTS