देवास। स्वतंत्रता दिवस पर्व पर देशप्रेम और हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री श्री सज्जनसिंह वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। वे पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
मुख्य समारोह प्रातः 9.00 बजे से आयोजित होगा। जनपद मुख्यालयों, नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों आदि में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होंगे। कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने जिले के नागरिकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्वतंत्रता दिवस समारोहों में सम्मिलित हों।
पल प्रतिपल कार्यक्रम
जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रातः 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 9.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं सलामी एवं राष्ट्रगान, 9.08 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, 9.15 बजे संदेश वाचन, 9.40 बजे परेड मार्च पास्ट, 9.55 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.30 बजे पुरस्कार वितरण होगा।
COMMENTS