देवास। शहर में बच्चियों से छेड़छाड़ और परेशान करने पर पुलिस सख्त कार्यवाही कर रही है। ऐसे शोहदों को सबक सिखाने के लिए कार्यवाही आवश्यक हैं ताक...
देवास। शहर में बच्चियों से छेड़छाड़ और परेशान करने पर पुलिस सख्त कार्यवाही कर रही है। ऐसे शोहदों को सबक सिखाने के लिए कार्यवाही आवश्यक हैं ताकि बहन बेटियां अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निमाड़ नगर में एक नाबालिक लड़की को जय पिता नेपाल सिंह नाम का युवक पिछले चार महीने से परेशान कर रहा था। हद तो तब हो गई जब उसने नाबालिग से उसका मोबाइल नंबर माँगा जब इंकार किया तो उसके साथ बदसुलूकी करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान नाबालिक ने यह बात अपने भाइयों को बताई और सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने लड़के के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा 7,8 और भादवि की धारा 354,323,294 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।
COMMENTS