रोहित सिसोदिया देवास। टोंकखुर्द थाना क्षेत्र के ग्राम अमोना दुखद घटना घटी है। एक भैंस को बचाने में पिता-पुत्र की डूबने से मौत हो गई। प्राप्त...
रोहित सिसोदिया
देवास। टोंकखुर्द थाना क्षेत्र के ग्राम अमोना दुखद घटना घटी है। एक भैंस को बचाने में पिता-पुत्र की डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम अमोना में तालाब में फंसी भैंस को बचाने गए कांतिलाल प्रजापति उम्र लगभग 45 वर्ष अचानक पैर फिसलने के कारण डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में पुत्र शुभम पिता कांतिलाल प्रजापत उम्र लगभग 18 वर्ष भी डूब गया।
घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों द्वारा पिता पुत्र को तालाब से निकाला गया। पुलिस को सूचना की गई। वाहन से ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। जहां दोनों पिता पुत्र को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
कांतिलाल प्रजापति और उनके बेटे शुभम के ऊपर पूरे घर परिवार की जिम्मेदारी थी अब उनके परिवार में शुभम का छोटा भाई महज 13 साल की उम्र का है। ग्रामीणों में सूचना मिलते ही टोंकखुर्द अमोना क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
COMMENTS