देवास। प्रयाग राज कुम्भ 2019 के दौरान राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अखिल भारतीय छायाचित्र कला प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें देशभर के फोटोग्राफरों में से चुनिंदा फोटोग्राफरों के फोटो प्रदर्शनी में शामिल किए गए। इसमें देवास के युवा प्रेस फोटोग्राफर जितेन्द्र शर्मा के फोटो शामिल किए गए, जो कि उज्जैन सिंहस्थ के दौरान लिए गए थे।
शर्मा की इन फोटो को प्रदर्शनी में काफी सराहा गया। उन्होंने ने बताया कि मुकेश देतवाल के मार्गदर्शन में यह फोटो उक्त प्रदर्शिनी में प्रदर्शित हुए है। शर्मा की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ फोटोग्राफर कैलाश सोनी, मनीष भटनागर, राजेन्द्र जायसवाल, मोहन राजपूत, महेन्द्र शर्मा, मयूर व्यास, पुष्कर सोनी एवं सन्नी पांचाल आदि ने बधाई दी
COMMENTS