देवास। नाम बदल कर लड़कियों को फांसने का मामला सिविल लाइन थाने में आया है। शनिवार देर रात तक थाने में खूब हंगामा चला जिसके बाद एक नाबालिग लड़की ने राज उर्फ़ मुशब्बिर शैख़ निवासी अलकापुरी और उसके दोस्त भोला के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमैलिंग , पास्को एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज करवया है और दूसरी फरियादिया ने ब्लैकमैलिंग का मामला दर्ज करवाया है।
कई लड़कियों को जाल में फँसाया था
सिविल लाइन थाने में शनिवार देर शाम को मामला सामने आया जब कई हिंदूवादी संगठन के लोग फरियादीया को लेकर थाने पहुंचे। शिकायत की गई की मुशब्बिर नाम का आरोपी राज बन कर क्षेत्र की कई लड़कियों को प्रेम जाल में फ़ांस रहा है। यही नहीं लड़कियों से वह ब्लैकमैलिंग कर रुपए भी झटकता था। इस बात की जानकारी जब कुछ हिंदूवादी संगठन के लोगों को लगी तो उन्होंने लड़के को पकड़ कर पुलिस को दिया। आरोप है की मुशब्बिर खुद को राज चौहान बता कर अपने दोस्त भोला की सहायता से जाल में फांसता था। सूत्रों के अनुसार करीब 4 लड़कियों को उसने ब्लैकमेल कर रखा था। बताया जा रहा है उसके मोबाइल में कुछ लड़कियों के अश्लील तस्वीरें भी थीं साथ में एक लड़की का एटीएम कार्ड में बरामद हुआ है। फ़िलहाल दो फरियादी लड़कियां सामने आईं है और प्रकरण दर्ज करवाया है।
COMMENTS