देवास। भोपाल चौराहे पर घर के बाहर कपड़े की दुकान में आग लग गई और परिवार सोता रहा। आसपास के लोगों ने पत्थर फेंककर उन्हें उठाया, जिसके बाद वे जान बचाकर भागे। इधर, आग ने करीब 40 लाख का माल जलकर ख़ाक हो गया। इसमें ढाई लाख रुपए के नोट भी थे।
भोपाल चौराहे स्थित एक मकान है, जिसके आगे कपड़े की दुकान है। यहां जूते-चप्पल व अन्य सामग्री भी थी। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे लोगों ने धुआं उठते देखा तो पीछे बने घर में पत्थर फेंककर अंदर सोए लोगों को उठाने का प्रयास किया। अंदर रमेश दौलत, मोहन और हुकम जलोदिया थे। आग बढ़ती देख वे पीछे के रास्ते से निकले। फिर आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
बताया जा रहा है कि अंदर चार एलईडी, चार बाइक, कपड़े की थाने व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। नकद करीब ढाई लाख रुपए भी जल गए। बताया जा रहा है कि आग से लगभग 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड आग की घटना के एक घंटे बाद पहुंची, लेकिन तब तक पूरे घर का सामान जलकर राख हो चुका था।
COMMENTS