देवास। कृषि उपज मंडी में भगोड़े व्यापारियों द्वारा ठगे गए किसानों का करोडो का भुगतान आज मंडी निधि से किया गया। प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को चेक वितरण किया।
करीब दो महीने से किसान संगठन भुगतान के लिए आंदोलित थे लेकिन आरोप है की कांग्रेस ने उन्हें दरकिनार कर सारा श्रेय खुद ले लिया। यहाँ तक की अखिल भारतीय किसान मजदूर महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिलोक गोठी को मंच तक में स्थान नहीं दिया गया। जबकि किसान आन्दोलन वापस लेने के पहले उन्हें मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अन्य लोगों के साथ बातचीत के लिए आमंत्रित किया था जिसके बाद किसान आन्दोलन संगठन ने वापस ले लिया। त्रिलोक गोठी ने मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पर राजनीति कर सारा श्रेय खुद लेने का आरोप भी लगाया।
देखें विडियो
COMMENTS