देवास। कृषि उपज मंडी इन दिनों अखाड़ा बनी हुई है। इसका कारण है कि इस मंडी के चार लाइसेंस धारी व्यापारी किसानों का लाखों रुपया खा कर भाग गए हैं।
कहा जा रहा है कि मंडी सचिव अश्विन सिन्हा की भूमिका इस मामले में संदिग्ध है। सरकार फिर भी उसे हटाने को राजी नहीं है। किसान लगातार धरना आंदोलन कर रहे हैं। इन आंदोलनों में भाजपा नेता गायब हैं लेकिन कांग्रेस के नेता लगातार दबाव बनाकर किसानों का पैसा दिलवाने का प्रयास कर रहे हैं।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी तो खुलेआम गालियां दे कर अधिकारियों को धमका भी रहे हैं। लेकिन किसानों की समस्या का हल अब तक नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि 6 जून तक पेमेंट देने का वादा किया गया है। अगर वादा पूरा नहीं होता तो उसके बाद उग्र आंदोलन की संभावना है। इधर मनोज राजानी ने भाजपा समर्थित व्यापारियों पर आरोप लगाया है कि वह किसानों का पैसा खा कर भाग रहे हैं और कांग्रेस की सरकार को बदनाम कर रहे हैं।
COMMENTS