देवास। वर्तमान मे ठण्ड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुये नागरिको की सुविधाओ को ध्यान मे रखते हुये नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देश पर निगम जलप्रदाय शाखा द्वारा शहर की जल वितरण मे समय का परिवर्तन कर जल वितरण के समय मे 1 घण्टे का परिवर्तन किया गया है।
निगम जल प्रदाय शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिन क्षेत्रो मे प्रात: 4 बजे से जल वितरण किया जाता था, वहॉ पर अब 5 बजे का समय किया गया है। इसी तरह हर क्षेत्र मे जल वितरण की व्यवस्था को 1 घण्टे आगे बढाया गया है। आयुक्त श्री चौहान ने कहा कि शहर मे कुछ स्थानो पर पाईप लाईन डाली जा रही है। इन लाईनो को डलने के पश्चात प्रात: 7 बजे का समय जल वितरण हेतु किया जावेगा। जिन क्षेत्रो मे जल वितरण समय मे परिवर्तन किया गया है। उनमे शंख द्वार माताजी की टेकरी से जल वितरण के क्षेत्र जिसमे नई आबादी, कर्मचारी कालोनी, आदर्श नगर, सहयोग कालोनी भोसले कालोनी शिमला कालोनी एवं बीएनपी गेट तक के क्षेत्र शामिल है।
COMMENTS