देवास। शहर कांग्रेस द्वारा लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह जी वर्मा की उपस्थिति में मनाया जाएगा आज मकर सक्रांति पर्व। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि 15 जनवरी 2019 को शहर कांग्रेस के द्वारा स्थानीय जवाहर चौक में सुबह 9:30 बजे लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह जी वर्मा की उपस्थिति में निशुल्क तिल गुड़ वितरण कर मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा।
सज्जन सिंह वर्मा के सभी कार्यक्रम
- प्रातः 10:00- देवास आगमन किसान कांग्रेस द्वारा जेल स्थित गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे
- प्रातः 10:15 – शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित पतंग एवं तिलगूड़ वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे
- प्रातः 10:30 – जिला चिकित्सालय में आयोजित मीजल्स रूबैला टीकाकरण के संबंध में मीडिया कार्यशाला में भाग लेंगे
- प्रातः 11:00- देवास किसान ऋण माफी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
- दोपहर 1:00 – हाटपिपलिया किसान ऋण माफी कार्यक्रम में भाग लेंगे
- दोपहर 3:00- सोनकच्छ किसान ऋण माफी कार्यक्रम में भाग लेंगे
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नष्ट फसलों का जायजा लेंगे
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराजसिंह चैहान 16 जनवरी को जिले के दौरे पर आएंगे। यहां वे विभिन्न क्षेत्रों में ठंड से नष्ट किसानों की फसल का मुआयना करेंगे और किसानों से चर्चा भी करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार और जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री चैहान 16 जनवरी बुधवार सुबह 11 बजे उज्जैन से विजयगंज मंडी आएंगे। यहां से क्षेत्र के हेबतपुरा में पाले से नष्ट हुई फसल का मुआयना कर ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। यहां से आगरोद होते हुए पटलावदा पहुंचकर फसल नुकसानी का मुआयना करेंगे। यहां भी ग्रामीणों से पूर्व मुख्यमंत्री चैहान चर्चा करेंगे। चैहान पटलावदा से देवास बायपास होते हुए ग्राम सिरोल्या में फसलों का मुआयना करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे बरोठा में किसानों से चर्चा करेंगे। बरोठा से नेवरी, नेवरी फाटा होते हुए दोपहर 2.30 बजे सोनकच्छ विधानसभा के पिलवानी और दौलतपुर में फसल नुकसानी का मुआयना कर किसानों से चर्चा करेंगे। यहां दोपहर 3 बजे चैहान भोपाल के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार ने पूर्व मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम में सभी संबंधितों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
COMMENTS