देवास: भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने जीती दो सीटें, देखें किसको मिले कितने वोट
देवास। जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए मतों की गणना का काम सुबह से शाम तक केंद्रीय विद्यालय बीएनपी में चला। बागली व हाटपीपल्या ऐसी सीटें रहीं जहां एक बार जिसे लीड मिली तो फिर विरोधी को आगे बढऩे का मौका नहीं मिल सका। देवास, बागली व खातेगांव में भाजपा ने जीत हासिल की तो उम्मीद के अनुरूप हाटपीपल्या व सोनकच्छ सीटें कांग्रेस की झोली में गईं। हाटपीपल्या से मंत्री दीपक जोशी को हार का सामना करना पड़ा।
ये रहा जीत-हार का गणित
-सोनकच्छ से इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी सज्जनसिंह वर्मा जीते। उन्हें 86396 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी भाजपा के राजेंद्र वर्मा को 76578 मत मिले।
-देवास से भाजपा प्रत्याशी गायत्रीराजे पवार विजयी रहीं। पवार को 103456 मत प्राप्त हुए वहीं उनके निकटतम प्रत्याशी इंडियन नेशनल कांग्रेस के ठाकुर जय सिंह को 75469 मत हासिल हुए।
-हाटपीपल्या से इंडियन नेशनल कांग्रेस के मनोज चौधरी विजयी रहे। चौधरी को 83337 मत प्राप्त हुए, उनके निकटतम भाजपा के प्रत्याशी दीपक जोशी को 69818 मत प्राप्त हुए।
-खातेगांव से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा विजयी रहे। उन्हें 71984 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी इंडियन नेशनल कांग्रेस के ओम पटेल को 64212 मत प्राप्त हुए।
-बागली से भाजपा प्रत्याशी पहाड़ सिंह कन्नौजे जीते। उनको 89417 मत प्राप्त हुए। निकटतम प्रत्याशी इंडियन नेशनल कांग्रेस के कमल वास्कले को 77574 मत प्राप्त हुए।
COMMENTS